अशोक विहार में एक घर से हजारों का माल ले गये चोर
गया : शहर के अशोक विहार कॉलोनी में रहनेवाले दीनानाथ मिश्रा के घर से अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात करीब एक लाख रुपये की संपति उड़ा ले गये. इस घटना को लेकर शनिवार की सुबह अशोक विहार कॉलोनी में घंटों गहमागहमी बनी रही. विष्णुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दीनानाथ मिश्रा प्राइवेट […]
गया : शहर के अशोक विहार कॉलोनी में रहनेवाले दीनानाथ मिश्रा के घर से अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात करीब एक लाख रुपये की संपति उड़ा ले गये. इस घटना को लेकर शनिवार की सुबह अशोक विहार कॉलोनी में घंटों गहमागहमी बनी रही. विष्णुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दीनानाथ मिश्रा प्राइवेट जाॅब करते हैं. मकान की चहारदीवारी को फांद कर अपराधी घर के अंदर घुसे थे. इस मामले में एफआइआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है.