पटना से गया जी समेत इन 4 शहरों के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, जानिए क्या है RRTS और कैसे बदलेगी यात्रा?

रैपिड रेल की सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rapid Rail Corridor : बिहार कैबिनेट ने पटना-गया RRTS समेत चार रैपिड रेल कॉरिडोर की DPR तैयार कराने को मंजूरी दी. जानिए गया जी को इस परियोजना से क्या फायदा होगा?
Bihar Rapid Rail Corridor : गया और पटना के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का सपना अब एक कदम और आगे बढ़ गया है. बिहार सरकार ने पटना-गया रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर की डीपीआर तैयार कराने को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही राज्य के चार प्रमुख कॉरिडोर पर रैपिड रेल परियोजना की तैयारी शुरू हो गई है. इससे गया की कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
पटना-गया RRTS परियोजना को मिली मंजूरी
बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में गया जी के लिए अहम फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पटना-गया सहित चार प्रमुख रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के लिए अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (AAR) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कराने की मंजूरी दी गई. इसके लिए 31.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को सौंपी गई है.
Bihar Rapid Rail Corridor : पटना-गया समेत चार कॉरिडोर पर बनेगी रैपिड रेल
राज्य सरकार ने जिन चार कॉरिडोर को मंजूरी दी है, उनमें पटना-गया, पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय, पटना-हाजीपुर-सोनपुर एयरपोर्ट-मुजफ्फरपुर और पटना एयरपोर्ट-आरा शामिल हैं. डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की लंबाई, लागत, स्टेशनों की संख्या और निर्माण की रूपरेखा स्पष्ट होगी.
Gaya Ji News : गया के लोगों को क्या होगा फायदा
पटना-गया RRTS परियोजना पूरी होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा पहले की तुलना में काफी तेज और सुविधाजनक हो सकती है. इसका सबसे बड़ा लाभ नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों को मिलेगा. गया अंतरराष्ट्रीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र है. बेहतर परिवहन व्यवस्था से यहां निवेश, पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है.
क्या है RRTS?
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) एक आधुनिक हाई-स्पीड रेल आधारित परिवहन प्रणाली है. इसे बड़े शहरों और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों को कम समय में जोड़ने के लिए विकसित किया जाता है. इसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा और परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है. यात्रियों को हर 5 से 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध कराने की योजना रहती है.
मेट्रो, रेलवे और बस से होगा सीधा कनेक्शन
RRTS स्टेशनों को इस तरह विकसित किया जाएगा कि वे रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और बस अड्डों से सीधे जुड़े रहें. इससे यात्रियों को एक परिवहन सेवा से दूसरी सेवा में जाने के लिए अतिरिक्त परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. पूरी व्यवस्था मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित होगी.
संबंधित खबर : बिहार में दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, पटना से इन 4 शहरों के लिए बनेगा कॉरिडोर, सम्राट कैबिनेट में फैसला
सरकार ने क्यों लिया यह फैसला
नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा के अनुसार, पटना और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से शहरीकरण हो रहा है. यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में RRTS परियोजना ट्रैफिक जाम कम करने, प्रदूषण घटाने, सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
Also Read : गया जी: महायज्ञ के समापन में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, शिव आराधना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










