गया जी पितृपक्ष मेला 2026: 25 सितंबर से होगा शुभारंभ, 21 कोषांगों के साथ तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

गया पितृ पक्ष मेला की सांकेतिक तस्वीर
Gaya Pitru Paksha Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध गया पितृपक्ष मेला 2026 की तारीखें घोषित हो गई हैं. 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालु पिंडदान के लिए जुटेंगे. जिला प्रशासन ने बेहतर सुविधाओं के लिए कमर कस ली है.
Gaya Pitru Paksha Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध गया पितृपक्ष मेला 2026 की तारीख तय हो गई है. इस वर्ष 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पिंडदान के लिए गया पहुंचेंगे. मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है. डीएम शशांक शुभंकर ने 21 कोषांगों का गठन कर सभी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है.
Gaya Pitru Paksha Mela 2026 : गया में 25 सितंबर से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला
जानकारी अनुसार गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा. इस दौरान देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों के मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान और तर्पण करने के लिए गया पहुंचेंगे. मेले के सफल आयोजन को लेकर जिला परिषद सभागार में डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
मेले की तैयारियों के लिए 21 कोषांगों का गठन
मेले के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने 21 कोषांगों का गठन किया है. प्रत्येक कोषांग के लिए वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी और सदस्यों की जिम्मेदारी तय की गई है. सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.
Gaya Ji News: प्रशासन ने आम लोगों से मांगे सुझाव
डीएम ने बताया कि पिछले वर्ष पिंडदानियों ने राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की थी. इस बार मेले को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन आम लोगों के सुझाव भी ले रहा है. नागरिक अपने सुझाव [email protected] ई-मेल पर भेज सकते हैं. उपयोगी सुझावों को तैयारियों में शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा.
जर्जर भवनों में श्रद्धालुओं को ठहरने की नहीं मिलेगी अनुमति
प्रशासन ने आवासन कोषांग को निर्देश दिया है कि होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, विद्यालय, महाविद्यालय और अन्य चिन्हित भवनों में श्रद्धालुओं के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. आवश्यकता पड़ने पर टेंट सिटी भी विकसित की जाएगी. सभी आवासन स्थलों पर बिस्तर, चादर, पंखा, पेयजल, प्रकाश, शौचालय और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे. डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी जर्जर भवन को आवासन स्थल के रूप में उपयोग नहीं किया जाएगा.
सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों, घाटों, वेदियों, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई कराई जाएगी. खुले नालों और मैनहोल की मरम्मत के साथ पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान लगाए जाएंगे. प्रत्येक 200 से 500 मीटर की दूरी पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी. पुराने चापाकलों की मरम्मत, मोबाइल शौचालय, पानी के टैंकर और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा खराब ट्रांसफॉर्मर, जर्जर बिजली तार और पोल की मरम्मत कर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट तथा हाइमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी.
सुरक्षा, ट्रैफिक और डिजिटल सुविधाएं होंगी और मजबूत
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा. पार्किंग स्थल, पुलिस सहायता केंद्र और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा. मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे.
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
पूरे मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी. इसके साथ ही मेला वेबसाइट और मोबाइल एप को अपडेट किया जाएगा, जिसमें आवासन, स्वास्थ्य, परिवहन, संपर्क सूत्र और अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी. सोशल मीडिया, रेडियो और अन्य माध्यमों से भी मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा.
Also Read : गया जी दौरे पर आएंगे उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन, 11-12 जुलाई बिपार्ड में जुटेंगे बिहार के सभी विधायक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










