उचकागांव. प्रखंड में एक सप्ताह से चल रही जोड़-तोड़ की राजनीति अब शांत हो गयी. प्रखंड प्रमुख प्रतिभा देवी दो पंचायत समिति सदस्यों को मनाने में सफल हो गयी हंै. इसके साथ ही प्रमुख की कुरसी का गतिरोध भी अब समाप्त हो गया. गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व प्रखंड की परसौनी खास पंचायत के बीडीसी सदस्य छठू बैठा तथा दहीभता पंचायत के बीडीसी सदस्य वीरेंद्र प्रसाद ने अपने पदों से प्रमुख के समझ अपना त्याग पत्र रख दिया था. काफी समझाने के बाद दोनों बीडीसी सदस्यों को अपने पास बुला कर प्रखंड प्रमुख ने समझाया बुझाया. इसके बाद दोनों सदस्यों ने अपना त्यागपत्र वापस ले लिया. प्रखंड उपप्रमुख रामाशीष सिंह ने उक्त आशय की जानकारी दी.
BREAKING NEWS
सदस्यों को मनाने में सफल रहीं प्रमुख
उचकागांव. प्रखंड में एक सप्ताह से चल रही जोड़-तोड़ की राजनीति अब शांत हो गयी. प्रखंड प्रमुख प्रतिभा देवी दो पंचायत समिति सदस्यों को मनाने में सफल हो गयी हंै. इसके साथ ही प्रमुख की कुरसी का गतिरोध भी अब समाप्त हो गया. गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व प्रखंड की परसौनी खास पंचायत के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement