विकास मित्रों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
गोपालगंज. महादलित विकास मिशन के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विकास मित्रों को दी गयी. जिला मुख्यालय के एसएस बालिका विद्यालय में जिले के चयनित विकास मित्रों की बैठक बुलायी गयी थी, जिसकी अध्यक्षता जिला कल्याण पदाधिकारी कृष्ण कांत सिन्हा ने की. उन्होंने सभी विकास मित्रों के बीच महादलित विकास मिशन से प्राप्त पुस्तकों का […]
गोपालगंज. महादलित विकास मिशन के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विकास मित्रों को दी गयी. जिला मुख्यालय के एसएस बालिका विद्यालय में जिले के चयनित विकास मित्रों की बैठक बुलायी गयी थी, जिसकी अध्यक्षता जिला कल्याण पदाधिकारी कृष्ण कांत सिन्हा ने की. उन्होंने सभी विकास मित्रों के बीच महादलित विकास मिशन से प्राप्त पुस्तकों का वितरण किया. इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने महादलितों के विकास के लिए कई मार्ग दर्शन भी किये. जिला कल्याण पदाधिकारी ने कई कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस मौके पर गोपालगंज, बरौली, विजयीपुर, कटेया के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भी मौजूद थे.