बैंक का लिंक फेल होने से नहीं बंटी राशि

कुचायकोट. प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालयों में बुधवार को छात्रों के बीच साइकिल-पोशाक राशि और छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किया जा सका. प्रधानाध्यापकों ने प्रखंड के बैंकों का लिंक फेल होने की बात कही. पूरे दिन लिंक फेल होने से राशि की निकासी नहीं हो सकी, जिस कारण निर्धारित तिथि पर छात्रों को राशि नहीं […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 31, 2014 8:04 PM

कुचायकोट. प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालयों में बुधवार को छात्रों के बीच साइकिल-पोशाक राशि और छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किया जा सका. प्रधानाध्यापकों ने प्रखंड के बैंकों का लिंक फेल होने की बात कही. पूरे दिन लिंक फेल होने से राशि की निकासी नहीं हो सकी, जिस कारण निर्धारित तिथि पर छात्रों को राशि नहीं मिल सकी. शिक्षकों ने राशि वितरण के लिए दूसरी तिथि निर्धारित की है. े