पंचायती राज मंच बनायेगी मजबूत संगठनतैयारी में जुटे अल्पसंख्यक मोरचा के सदस्यसदस्यता अभियान में लायी जायेगी तेजीसंवाददाता, गोपालगंजभाजपा की पंचायती राज मंच एवं अल्पसंख्यक मोरचा की टीम पंचायतों में अपना अध्यक्ष बनायेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य नारायण पांडेय के आवास पर पार्टी की संयुक्त बैठक मुखिया रामाज्ञा यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिले में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी पंचायतों में पंचायती राज मंच एवं अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष बनाये जाने का निर्णय लिया गया. इतना ही नहीं संगठन के मजबूती को लेकर प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य करने का निर्णय लिया गया. अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष हसनैन अंसारी ने सभी मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है. बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा राय, सिद्धार्थ शुक्ला, विजय तिवारी, जयराम तिवारी, मुखिया रघुनाथ प्रसाद, अफरोज आलम, मुख्तार अंसारी सहित मंच के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे.
भाजपा पंचायतों में बनायेगी अध्यक्ष
पंचायती राज मंच बनायेगी मजबूत संगठनतैयारी में जुटे अल्पसंख्यक मोरचा के सदस्यसदस्यता अभियान में लायी जायेगी तेजीसंवाददाता, गोपालगंजभाजपा की पंचायती राज मंच एवं अल्पसंख्यक मोरचा की टीम पंचायतों में अपना अध्यक्ष बनायेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य नारायण पांडेय के आवास पर पार्टी की संयुक्त बैठक मुखिया रामाज्ञा यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिले […]
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है