उचकागांव प्रखंड कार्यालय पर मादक पदार्थों के सेवन पर रोक

उचकागांव. प्रखंड मुख्यालय के सभी कार्यालयों में पान, गुटका, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू पर पाबंदी लगा दी गयी है. पकड़े जाने पर प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाया जायेगा. हालांकि फुलवरिया प्रखंड में एक कार्यालय में सिगरेट का सेवन करने पर लगे जुर्माने के बाद उचकागांव क ा भी प्रशासन सजग हो गया. बीडीओ मार्कंडेय राय ने बताया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 10, 2015 7:02 PM

उचकागांव. प्रखंड मुख्यालय के सभी कार्यालयों में पान, गुटका, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू पर पाबंदी लगा दी गयी है. पकड़े जाने पर प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाया जायेगा. हालांकि फुलवरिया प्रखंड में एक कार्यालय में सिगरेट का सेवन करने पर लगे जुर्माने के बाद उचकागांव क ा भी प्रशासन सजग हो गया. बीडीओ मार्कंडेय राय ने बताया कि प्रखंड परिसर में नशीले पदार्थों का सेवन करते कोई भी पकड़ा जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की जायेगी. प्रखंड परिसर सहित सभी पंचायत भवनों में भी यह सख्त हिदायत दी गयी है कि आम से खास वर्ग के लोग नशीले पदार्थों का सेवन कर नहीं जायेंगे. पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ उन पर कार्रवाई की जायेगी.