माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव संपन्न

पंचदेवरी. प्रखंड के जमुनाहा उच्च विद्यालय के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ. राज्य पार्षद सदस्य के लिए जमुनाहा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रदेव चतुर्वेदी तथा छितौना हाइस्कूल के शिक्षक छबिला ठाकुर के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें छबिला ठाकुर एक मत से विजयी घोषित किये […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 30, 2015 8:03 PM

पंचदेवरी. प्रखंड के जमुनाहा उच्च विद्यालय के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ. राज्य पार्षद सदस्य के लिए जमुनाहा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रदेव चतुर्वेदी तथा छितौना हाइस्कूल के शिक्षक छबिला ठाकुर के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें छबिला ठाकुर एक मत से विजयी घोषित किये गये. वहीं, प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रामचंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनोद मिश्र, सचिव हरिशंकर राय, अनुमंडल पार्षद शहजाद आलम का चुनाव निर्विरोध हुआ.

Next Article

Exit mobile version