विकास मित्रों को दायित्व से कराया जायेगा अवगत

गोपालगंज . विकास मित्रों को उनके कार्य व दायित्व से अवगत कराया जायेगा. बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा सभी विकास मित्रों, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी सहित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. सरकार के सचिव एसएम राजू के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 28, 2015 4:03 PM

गोपालगंज . विकास मित्रों को उनके कार्य व दायित्व से अवगत कराया जायेगा. बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा सभी विकास मित्रों, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी सहित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. सरकार के सचिव एसएम राजू के निर्देश पर जिला मुख्यालय के एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में 30 अप्रैल को सभी विकास मित्रों सहित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को उनके कार्य व दायित्व की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. इसमें महादलित परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी. इस एक दिवसीय कार्यशाला में उपविकास आयुक्त सुनील कुमार के साथ-साथ जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

Next Article

Exit mobile version