profilePicture

दहेज के लिए विवाहिता को जलाने की कोशिश

हथुआ. दहेज के लिए एक विवाहिता को घर से निकाल दिया गया. ससुराल में उसे जान से मारने की कोशिश की गयी. विवाहिता ने भाग कर अपनी जान बचायी. घटना की प्राथमिकी फुलवरिया थाने में दर्ज करायी गयी है. पूर्वी चंपारण के रक्सौल निवासी शंकर प्रसाद ने अपनी बेटी पुष्पा की शादी फुलवरिया थाना क्षेत्र […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 19, 2015 8:03 PM

हथुआ. दहेज के लिए एक विवाहिता को घर से निकाल दिया गया. ससुराल में उसे जान से मारने की कोशिश की गयी. विवाहिता ने भाग कर अपनी जान बचायी. घटना की प्राथमिकी फुलवरिया थाने में दर्ज करायी गयी है. पूर्वी चंपारण के रक्सौल निवासी शंकर प्रसाद ने अपनी बेटी पुष्पा की शादी फुलवरिया थाना क्षेत्र के बतराहां निवासी राजेंद्र साह के बेटे अवधेश साह से की थी. दहेज नहीं मिलने के कारण ससुराल में उसे प्रताडि़त किया जाने लगा. इसी बीच रविवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने केरोसिन डाल कर जान से मारने की कोशिश की. प्राथमिकी में पति, भैंसुर ब्रजकिशोर प्रसाद, सास गिरिजा देवी सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

Next Article

Exit mobile version