कांग्रेस हाइकमान ने किया सम्मानित

-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया प्रशस्ति पत्र -सेवा दल को नये जोश के साथ मजबूत करने का निर्णय फोटो नं-9गोपालगंज. कांग्रेस हाइकमान ने सेवा दल के प्रदेश संगठक प्रेम नाथ राय शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सीपी जोशी तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 23, 2015 9:05 PM

-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया प्रशस्ति पत्र -सेवा दल को नये जोश के साथ मजबूत करने का निर्णय फोटो नं-9गोपालगंज. कांग्रेस हाइकमान ने सेवा दल के प्रदेश संगठक प्रेम नाथ राय शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सीपी जोशी तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी की तरफ से यह सम्मान दिया गया. बता दें कि बिहार में कांग्रेस की किसान मजदूर न्याय पदयात्रा मे बोधगया से चंपारण के वृंदावन आश्रम तक गत 20 से 26 मार्च तथा 7 से 16 अप्रैल तक में प्रेम नाथ राय शर्मा की योगदान अहम रहा. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उम्मीद जतायी है कि प्रेमनाथ राय शर्मा जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता के बदौलत सेवा दल और मजबूत होगा. महर्षि अनिल शास्त्री, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इफ्तेखार हैदर, पूर्व महासचिव सुदर्शन शुक्ला, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शौकत अली ने बधाई दी.

Next Article

Exit mobile version