सड़क से शुरू हुआ भाजपा का महासंपर्क अभियान

भाजपा से होगा बिहार का विकास – कलराज 70 लाख कार्यकर्ता बनाने का संकल्प स्व. पारस सिंह को दिया गया श्रद्धांजलि फोटो न. 23 गोपालगंज\\ भाजपा लोकसभा चुनाव में विजय पताका लहराने के बाद अब बिहार के फतह के मिशन पर निकल पड़ी है और इसके लिए बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 27, 2015 9:05 PM

भाजपा से होगा बिहार का विकास – कलराज 70 लाख कार्यकर्ता बनाने का संकल्प स्व. पारस सिंह को दिया गया श्रद्धांजलि फोटो न. 23 गोपालगंज\\ भाजपा लोकसभा चुनाव में विजय पताका लहराने के बाद अब बिहार के फतह के मिशन पर निकल पड़ी है और इसके लिए बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे. उक्त बाते भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कही. यहां से भाजपा के महासंपर्क अभियान का भी शुभारंभ हुआ. भाजपा के सथापना दिनों के कार्यकर्ता स्व. पारसनाथ सिंह के दरवाजे से प्रारंभ हुई कार्यक्रम का श्री गणेश करने से पूर्व मिश्र स्व. पारस नाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. तथा परिजनों से मिले. उन्होंने कहा कि देश को भाजपा ने एक नयी दिशा दी है. और राज्य को अपने स्वार्थ को गर्त में ढकेला है. बिहार के विकास के लिए भाजपा की सरकार आवश्यक है. आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां की जनता सबक सिखायेगी. जिन्होंने विकास बना बिहार का विनाश किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर – घर जा कर केंद्र सरकार के उपलब्धियों को बताने की अपील की. वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा महासंपर्क अभियान के प्रमुख मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि संपर्क अभियान का श्री गणेश बैकुंठपुर से हुआ है. भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जो मरणोंपरांत भी कार्यकर्ता को नहीं भूलती. एक दशक पश्चात केंद्रीय मंत्री चल कर स्व. पारस बाबू के घर पहुंचे. यह सबसे बड़ा उदाहरण है. कार्यक्रम का संचालक अनूप श्रीवास्तव, तथा अतिथियों का स्वागत विजय तिवारी एवं रामाकांत सिंह ने की.

Next Article

Exit mobile version