फतेहपुर में गिरा तार, अफरातफरी
हथुआ. प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव में बिजली का जर्जर तार गिरने से अफरातफरी मच गयी. इस दौरान दो बकरियां करेंट की चपेट में आ गयी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने फतेहपुर-कुसौधी मुख्य पथ को बाधित रखा. बाद में स्थानीय मुखिया सुरेश सिंह, बीडीसी बाबू जान अंसारी, अफसर अली खान ने लोगों को समझा कर शांत […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 26, 2015 8:05 PM
हथुआ. प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव में बिजली का जर्जर तार गिरने से अफरातफरी मच गयी. इस दौरान दो बकरियां करेंट की चपेट में आ गयी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने फतेहपुर-कुसौधी मुख्य पथ को बाधित रखा. बाद में स्थानीय मुखिया सुरेश सिंह, बीडीसी बाबू जान अंसारी, अफसर अली खान ने लोगों को समझा कर शांत कराया. ग्रामीणों का कहना था कि कई बार तार बदलने की मांग अधिकारियों से की गयी है. लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस संबंध में जेइ फिरोज अंसारी ने बताया कि गांव में तार बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मौके पर अनिल सिंह, रमीज खां, दिलशाद खां, जिशान हुसैन, पारस सिंह, सोनू खां, रंजू खां, अरमान खां आदि मौजूद थे
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 4:21 PM
January 15, 2026 4:15 PM
January 14, 2026 7:34 PM
January 14, 2026 7:14 PM
January 14, 2026 7:08 PM
January 14, 2026 7:04 PM
January 14, 2026 7:00 PM
January 14, 2026 6:34 PM
January 14, 2026 6:27 PM
January 14, 2026 6:11 PM
