महिला की दहेज के लिए हत्या
मांझा. दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया. सूचना मिलने पर मृतका के पिता पुत्री के घर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर छानबीन कर रही है. मृत महिला मांझा क्षेत्र के गुलाम हुसैन टोला के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 14, 2015 11:06 AM
मांझा. दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया. सूचना मिलने पर मृतका के पिता पुत्री के घर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर छानबीन कर रही है. मृत महिला मांझा क्षेत्र के गुलाम हुसैन टोला के रहनेवाले मदन यादव की पत्नी सरिता देवी बतायी गयी है. सरिता की शादी चार वर्ष पूर्व मदन यादव से हुई थी. शादी के समय से हीं दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण सरिता को प्रताडि़त किया जाने लगा था. चार वर्षों से लगातार प्रताडि़त करने के बाद अंतत: शनिवार की दोपहर तीन बजे उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया था. पुलिस ने पिता पहाड़ी यादव के बयान पर मदन यादव सहित चार लोगों को आरोपित बनाया है.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 7:32 PM
January 15, 2026 7:30 PM
January 15, 2026 7:17 PM
January 15, 2026 7:01 PM
January 15, 2026 6:54 PM
January 15, 2026 6:45 PM
January 15, 2026 6:39 PM
January 15, 2026 6:26 PM
January 15, 2026 5:52 PM
January 15, 2026 5:42 PM
