प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों की जीत पर दी बधाई

प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों की जीत पर दी बधाईसंवाददाता,पटनाबिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष डॉ वीणा कर्ण ने चुनाव में महिलाओं की जीत पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को आगे आने का अवसर दिया है. महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 10, 2015 7:05 PM

प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों की जीत पर दी बधाईसंवाददाता,पटनाबिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष डॉ वीणा कर्ण ने चुनाव में महिलाओं की जीत पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को आगे आने का अवसर दिया है. महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रयासरत हैं. चुनाव में कांग्रेस ने 41 सीट में पांच सीट पर महिलाओं को उतारा था. इसमें चार महिलाएं चुनाव जीती है. चुनाव जीतनेवाली महिला प्रत्याशी में बेगूसराय से अमिता भूषण, बेनीपट्टी से भावना झा, कोढ़ा(सुरक्षित)से पूनम पासवान व गोविंदपुर से पूर्णिमा यादव शामिल हैं. पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी इंदू सिन्हा को 59205 वोट मिला. वह दूसरे स्थान पर रही.