मतदान के दौरान गड़बडी के आरोप में प्राथमिकी

चकाई : बीते रविवार को पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान गड़बडी फैलाने एवं चुनाव प्रभावित करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के निर्देश पर लगभग एक दर्जन लोगों को थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार द्वारा भिन्न-भिन्न मतदान केन्द्रों के पास से गिरफ्तार किया गया़ जिसमें घुठियारी मतदान केन्द्र से मथुरा यादव,नागेश्वर यादव एवं अरविंद यादव, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 26, 2016 5:11 AM

चकाई : बीते रविवार को पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान गड़बडी फैलाने एवं चुनाव प्रभावित करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के निर्देश पर लगभग एक दर्जन लोगों को थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार द्वारा भिन्न-भिन्न मतदान केन्द्रों के पास से गिरफ्तार किया गया़ जिसमें घुठियारी मतदान केन्द्र से मथुरा यादव,नागेश्वर यादव एवं अरविंद यादव, छछुडीह गांव से गोपाल राय,राजेश गुप्ता पर मतदान के दौरान गड़बडी़ फैलाने की प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेजा गया़ वही अन्य गिरफ्तार लोगों से पूछ ताछ जारी है़ इस सम्बंध में 6 मामला अब तक दर्ज किया गया है़

जिसमें कांड संख्या 37/16 घुठियारी बूथ संख्या 274,कांड संख्या 58/16 फरैताडीह बूथ संख्या 224, कांड 39/16 रंगनियां बुथ संख्या 266, कांड संख्या 40/16 जलखरीया बूथ संख्या 217, कांड संख्या 41/0016 छछूडीह बूथ सहित सभी 6 बूथों पर गड़बडी फैलाने, चुनाव प्रभावित करने का आरोप के तहत 5 सहित दर्जनों अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है़

Next Article

Exit mobile version