पुलिस ने सभी घायलों अस्पताल में कराया भरती
Advertisement
सड़क दुर्घटना में एक दर्जन घायल, भरती
पुलिस ने सभी घायलों अस्पताल में कराया भरती सरौन : बीते रात्रि चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के भातुरायडीह मोड़ के समीप एक जायलो के असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गये़ जानकारी के अनुसार पटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के गुड़मंडी क्षेत्र से एक दर्जन […]
सरौन : बीते रात्रि चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के भातुरायडीह मोड़ के समीप एक जायलो के असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गये़ जानकारी के अनुसार पटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के गुड़मंडी क्षेत्र से एक दर्जन लोग देवघर से पूजा-अर्चना कर जायलो कार संख्या बीआर 01 वाई 4312 से घर लौट रहे थे़
इसी दौरान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के भातुरायडीह मोड़ के समीप वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ इस पर सवार गायघाट गुड़मंडी निवासी दिलीप तांती, मुन्ना तांती, रजनी कुमारी, बंटी तांती, रानी कुमारी, चुन्नू कुमार, पिंकी देवी, बंटी कुमारी, शिवानी कुमारी, अंकित कुमार, लीली कुमारी, अमित कुमार, अंशु कुमार घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने चंद्रमंडीह पुलिस को सूचना दी.
सूचना पाकर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती कराया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले कर जांच-पड़ताल कर रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement