30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दबंगों ने महिला की अंगुली काटी

जहानाबाद (नगर) : बच्चों की लड़ाई में एक महिला के हाथ की अंगुली दबंगों द्वारा काट लिया गया. इतना ही नहीं महिला को चाकू भी घोंप कर उसके पति की भी जम कर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हालांकि, पैसे के अभाव में उक्त दंपती का इलाज नहीं हो सका […]

जहानाबाद (नगर) : बच्चों की लड़ाई में एक महिला के हाथ की अंगुली दबंगों द्वारा काट लिया गया. इतना ही नहीं महिला को चाकू भी घोंप कर उसके पति की भी जम कर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हालांकि, पैसे के अभाव में उक्त दंपती का इलाज नहीं हो सका है.

इलाज के लिए उक्त महिला ने जिलाधिकारी के समक्ष गुहार लगायी. महिला की गुहार सुन डीएम ने तत्काल रेडक्रॉस द्वारा 1000 रुपये की राशि उपलब्ध करवायी साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसके पति को इलाज के लिए घर से सदर अस्पताल मंगवाया.

इतना ही नहीं सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि उक्त दंपती का बेहतर इलाज किया जाये. मामला काको थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का है, जहां बीते दिनों बच्चों की लड़ाई में मरछी देवी नामक महिला का गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा पिटाई की गयी तथा उसके हाथ की अंगुली काट दी गयी.

इतना से भी जब दबंगों का मन नहीं भरा तो उसके पति राम विनय यादव की भी जम कर पिटाई की. इस दौरान बीच-बचाव करने गयी उक्त महिला को चाकू घोंप दिया गया. हालांकि, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया था. लेकिन पैसे के अभाव में उक्त दंपती का इलाज नहीं हो रहा था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें