लोकतंत्र की पर्व के तरह ही मनाएं दशहरा व मुहर्रम : इंद्रजीत

लोकतंत्र की पर्व के तरह ही मनाएं दशहरा व मुहर्रम : इंद्रजीत कुर्था (अरवल). जिस प्रकार क्षेत्र की जनता ने लोकतंत्र के महान पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोेग दिया, इसके लिए मैं क्षेत्र की जनता को आभार व्यक्त करता हूं. उक्त बातें कुर्था थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने संवाददाताओं से कहीं. उन्होंने कहा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 18, 2015 6:31 PM

लोकतंत्र की पर्व के तरह ही मनाएं दशहरा व मुहर्रम : इंद्रजीत कुर्था (अरवल). जिस प्रकार क्षेत्र की जनता ने लोकतंत्र के महान पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोेग दिया, इसके लिए मैं क्षेत्र की जनता को आभार व्यक्त करता हूं. उक्त बातें कुर्था थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने संवाददाताओं से कहीं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महान पर्व की तरह दशहारा व महुर्रम भी दोनों संप्रदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं ताकि कुर्था से अमन चैन व सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम अन्य जगहों पर पहुंचे तथा अन्य जगहों के लोग भी इसका अनुसरण करें .उन्होंने कहा दशहरा व मुहर्रम पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों को चिहिन्त किया जायेगा तथा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में अगर कोई अासमाजिक तत्व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो तत्काल इसकी सूचना दूरभाष संख्या 9431822267 पर दें.वैसे लोगो से पुलिस सख्ती से निबटेगी. वहीं उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा व मुहर्रम पर्व संपन्न कराने में सहयोग देने की अपील की. वहीं लोकतंत्र के महान पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, अंचलाधिकारी फिरोज एकबाल ,कुर्था पुलिस निरीक्षक रामदेव मांझी ने चुनाव में लगे कर्मी व क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है.

Next Article

Exit mobile version