22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

डॉ राजेंद्र प्रसाद बिहार ही नहीं पूरे भारत के गौरव थे

डॉ राजेंद्र प्रसाद बिहार ही नहीं पूरे भारत के गौरव थेयाद किये गए अमर शहीद खुदीराम बोस इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किये गये पुरष्कृत फोटो-04 जहानाबाद(नगर). देश के दो महान विभूति अमर शहीद खुदीराम बोस तथा भारतीय लोकतंत्र के पहले […]

डॉ राजेंद्र प्रसाद बिहार ही नहीं पूरे भारत के गौरव थेयाद किये गए अमर शहीद खुदीराम बोस इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किये गये पुरष्कृत फोटो-04 जहानाबाद(नगर). देश के दो महान विभूति अमर शहीद खुदीराम बोस तथा भारतीय लोकतंत्र के पहले राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मुख्य समारोह राजेंद्र जिला पुस्तकालय में मनाया गया. जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुस्तकालय के पदेन उपाध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने डऍ. राजेंद्र प्रसाद को भारतीय राजनीति का सफल नेता और प्रशिक्षक वकील बताया. भारतीय स्वतंत्रता अभियान के दौरान महात्मा गांधी के सहायक के रूप में नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद 1947 में आजादी के बाद राष्ट्रपति के रूप में नियुक्ति हुए. 1950 में जब भारत स्वतंत्र गणतंत्र बना तब आधिकारिक रूप से देश के प्रथम राष्ट्रपति चुने गये. इस अवसर पर पुस्कालय के छात्रों द्वारा दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने किया . इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, आस मोहम्मद अंसारी, ललित नारायण सिन्हा, प्रो. रविशंकर शर्मा, रमेश यादव आदि ने दोनों विभूतियों के तस्वीर पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजली दी. इधर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की 131 वीं जयंती मनायी गयी. जिलाध्यक्ष हरि नारायण द्विवेदी ने कहा कि राजेंद्र बाबु बिहार के ही नहीं पूरे भारत के गौरव थे. उन्होंने भारत के संविधान सभा के सदस्य के रूप में भी कीर्त्तिमान स्थापित किया था. इधर मां कमला चन्द्रिका ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. सर्व प्रथम उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया गया. इस अवसर पर प्रो. चन्द्रिका यादव ने कहा कि राजेंद्र बाबु महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति थे. वहीं स्वंयसेवी संस्था अभियान द्वारा भी डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, अजय कुमार, रामचंद्र साव सोनी, प्रो. जयकांत कुमार, डाॅ. गिरजा प्रसाद, डाॅ. संजय कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें