आंगनबाड़ी केंद्रो पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण
आंगनबाड़ी केंद्रो पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण कलेर (अरवल). कलेर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रखंड पदाधिकारियों की देखरेख में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य संपन्न हुआ. इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षिका ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी पर जाकर लाभुक लोगों की सभा बुलाकर सामाजिक अंकेक्षण […]
आंगनबाड़ी केंद्रो पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण कलेर (अरवल). कलेर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रखंड पदाधिकारियों की देखरेख में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य संपन्न हुआ. इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षिका ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी पर जाकर लाभुक लोगों की सभा बुलाकर सामाजिक अंकेक्षण का कार्य संपन्न कराया. इस मौके पर इस्लामपुर पंचायत में इंदिरा आवास सहायक रंजन कुमार , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ,महिला पर्यवेक्षिका तबस्सुम परवीन सहित आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य लोग मौजूद थे.