चंदेश्वर बिंद जदयू से नष्किासित
चंदेश्वर बिंद जदयू से निष्कासित जहानाबाद, सदर. जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिंद को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उपरोक्त बातों की जानकारी जदयू के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया की […]
चंदेश्वर बिंद जदयू से निष्कासित जहानाबाद, सदर. जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिंद को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उपरोक्त बातों की जानकारी जदयू के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया की पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिंद पर लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में निष्क्रिय एवं पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप था. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी विरोधी कार्य करने वाले तीनों विधानसभाओं के जदयू कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर बाहर का रास्ता दिखलाया जायेगा. ताकि समर्पित कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिले तथा पार्टी विरोधी कार्य करने वाले को सबक मिल सके.