सामाजिक विकास मोरचा का धरना 11 को

जिला मुख्यालय पर 11 फरवरी को धरना आयोजित जहानाबाद : जिले के सामाजिक विकस मोरचा के कार्यालय में गुरुवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल यार्मा ने की. बैठक में किसान की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. किसान की समस्याओं के निराकरण के लिए नौ सूत्री मांगों को लेकर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 29, 2016 4:26 AM

जिला मुख्यालय पर 11 फरवरी को धरना आयोजित

जहानाबाद : जिले के सामाजिक विकस मोरचा के कार्यालय में गुरुवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल यार्मा ने की. बैठक में किसान की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. किसान की समस्याओं के निराकरण के लिए नौ सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर 11 फरवरी को विशाल धरना देने का निर्णय लिया गया.
धरना को सफल बनाने के लिए एवं किसान आंदोलन को सफल बनाने के उद्धेश्य से सभी प्रखंड में प्रचार-प्रसार के लिए नेताओं को जिम्मेवारी दी गयी है. जहानाबाद प्रखंड के तारकेश्वर सिंह, मखदुमपुर प्रखंड में अवधेश शर्मा, मोदनगंज प्रखंड में विनोद शर्मा एवं घोसी में कृष्णा प्रसाद को संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है.

Next Article

Exit mobile version