राजद ने सरकार का पुतला फूंका

जहानाबाद (नगर) : पेट्रोल में सरचार्ज बढ़ाने के खिलाफ युवा राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई द्वारा काको मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव ने बिहार सरकार से तत्काल बढ़े सरचार्ज को वापस लेने की मांग की. पुतला दहन के उपरांत […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 16, 2013 1:39 PM

जहानाबाद (नगर) : पेट्रोल में सरचार्ज बढ़ाने के खिलाफ युवा राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई द्वारा काको मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव ने बिहार सरकार से तत्काल बढ़े सरचार्ज को वापस लेने की मांग की.

पुतला दहन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई के बोझ तले दबी जनता को और भी दबाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सरचार्ज बढ़ाया गया है.

अगर शीघ्र ही बढ़ा सरचार्ज वापस नहीं लिया गया तो युवा राजद इसके खिलाफ धारादार आंदोलन चलायेगा. पुतला दहन में अनिल कुमार वर्मा, जमाल रहमानी, संजय कुमार, बिनोद यादव, अर्जुन यादव, पिंकु कुमार, अनुज कुमार, रामबालक दास, मनोज कुमार, विजय कुमार व अखिलेश यादव समेत कई लोग शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version