profilePicture

छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार

भगवानपुर : मुंडेश्वरी धाम में दर्शन करने आये दंपती से छेड़छाड़ करने के आरोपित में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार एक दंपती मुंडेश्वरी धाम में दर्शन करने के लिए आये थे. धाम पर चढ़ते समय एकांत पा कर कुछ युवक दंपती के साथ छेड़छाड़ करने लगे. दंपती ने इसकी सूचना […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 21, 2015 10:37 AM
भगवानपुर : मुंडेश्वरी धाम में दर्शन करने आये दंपती से छेड़छाड़ करने के आरोपित में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार एक दंपती मुंडेश्वरी धाम में दर्शन करने के लिए आये थे. धाम पर चढ़ते समय एकांत पा कर कुछ युवक दंपती के साथ छेड़छाड़ करने लगे. दंपती ने इसकी सूचना थाने के गश्ती दल को दी.
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक स्थानीय हैं. इन दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Next Article

Exit mobile version