सती माता के दरबार में हुआ देवी जागर, झूमे लोग

सती माता के दरबार में हुआ देवी जागर, झूमे लोग प्रतिनिधि, मोहनिया (नगर) नरसिंहपुर गांव (बरेज मौजा) में एनएच 30 के किनारे स्थित सती माता के दरबार में गुरुवार की रात दीपावली के अवसर पर देवी जागरण का कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर जहां काफी संख्या लोग पहुंचे व गायक मनोज, मोहित पांडेय व उत्तम […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 13, 2015 6:51 PM

सती माता के दरबार में हुआ देवी जागर, झूमे लोग प्रतिनिधि, मोहनिया (नगर) नरसिंहपुर गांव (बरेज मौजा) में एनएच 30 के किनारे स्थित सती माता के दरबार में गुरुवार की रात दीपावली के अवसर पर देवी जागरण का कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर जहां काफी संख्या लोग पहुंचे व गायक मनोज, मोहित पांडेय व उत्तम मौर्या के गीतों का आनंद उठाया. कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ पुनीत सिंह ने फीता काट कर किया. किदवंती है कि नरसिंहपुर गांव निवासी देवी पांडेय की पुत्री यमुना अपनी गाय व बछिया के साथ उस स्थल पर एक फुस की झोपड़ी लगा कर रहा करती थी. मंदिर के पुजारी कामेश्वर पांडेय यह भी बताते हैं कि एक समय था जब अंग्रेज भारत के इस क्षेत्र में आकर लोगों को बेवजह प्रताड़ित करते थे. अंग्रेजों ने यमुना को भी गाय व बछिया सहित इस स्थल से भाग जाने को कहा. अंग्रेजों की इस हरकत को देख यमुना अपनी झोपड़ी व गाय-बछिया सहित आग लगा कर सती बन गयी. मान्यता है कि तब से यह स्थल मां यमुना सती के नाम से जाना जाता है. कार्यक्रम में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह, सह अध्यक्ष अनिल सिंह उर्फ चुन्नी महाराज, कार्यकर्ताओं अरुण सिंह, विजय सिंह, पंकज सिंह व अभिमन्यु सिंह मौजूद थे…………………फोटो……………12.मां यमुना सती मंदिर 13.कार्यक्रम का उद्घाटन करते डॉ.पुनीत कुमार

Next Article

Exit mobile version