कालेश्वर नाथ मंदिर पर लगेगा बड़ा गुंबद

कालेश्वर नाथ मंदिर पर लगेगा बड़ा गुंबद मोहनिया (सदर). प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के बगल स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर पर लगे गुंबद की कुछ दिनों पहले चोरी कर ली गयी थी. कुछ प्रशासनिक पदाधिकारियों, समाजसेवी व धर्मावलंबियों के सहयोग से मंदिर में नाया गुंबद लगाया गया है. मंदिर के पुजारी ने बताया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 26, 2015 6:51 PM

कालेश्वर नाथ मंदिर पर लगेगा बड़ा गुंबद मोहनिया (सदर). प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के बगल स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर पर लगे गुंबद की कुछ दिनों पहले चोरी कर ली गयी थी. कुछ प्रशासनिक पदाधिकारियों, समाजसेवी व धर्मावलंबियों के सहयोग से मंदिर में नाया गुंबद लगाया गया है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि दीपावली के नजदीक आने पर अंचलाधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह व कुछ अन्य लोगों द्वारा आर्थिक से नौ हजार 65 रुपये की लागत से कलश खरीद गुंबद के रूप में लगाया गया है. दीपावली का दिन बिल्कुल करीब होने की वजह से आनन- फानन में गुंबद लगाया गया. अब इस गुंबद को उतार कर इस पर और बड़ा गुंबद लगाया जायेगा. ……………फोटो……………….9.चोरी के बाद मंदिर पर लगा नया गुंबद ……………………………………..

Next Article

Exit mobile version