पर्यावरण प्रतियोगिता के लिए रोशन का चयन

पर्यावरण प्रतियोगिता के लिए रोशन का चयन रामगढ़ (कैमूर). अगर हौसला बुलंद हो, तो मनुष्य कुछ भी हासिल कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है रामगढ़ हाइस्कूल के छात्र रोशन ने. रोशन का सेलेक्शन राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान प्रशिक्षण (दिल्ली) के 42 वां जवाहर लाल नेहरू विज्ञान गणित पर्यावरण प्रतियोगिता के लिए हुआ है. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 16, 2015 6:57 PM

पर्यावरण प्रतियोगिता के लिए रोशन का चयन रामगढ़ (कैमूर). अगर हौसला बुलंद हो, तो मनुष्य कुछ भी हासिल कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है रामगढ़ हाइस्कूल के छात्र रोशन ने. रोशन का सेलेक्शन राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान प्रशिक्षण (दिल्ली) के 42 वां जवाहर लाल नेहरू विज्ञान गणित पर्यावरण प्रतियोगिता के लिए हुआ है. रोशन 22 दिसंबर तक केरल के कोच्ची निर्मला महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे. रोशन अपने नाना सेवानिवृत्त डाक सेवा अधिकारी बसंत कुमार भारती के यहां रह कर पढ़ाई करते थे. उनकी मां सीमा देवी ने अपने बेटे की इस सफलता पर काफी खुशी व्यक्त की है. ………………फोटो……………10.रोशन

Next Article

Exit mobile version