धान खरीद को लेकर भाजपा का धरना 25 को

धान खरीद को लेकर भाजपा का धरना 25 को चांद (कैमूर). किसानों का धान तैयार है. परंतु, क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान काफी परेशान हैं. किसानों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने क्रय केंद्र खोलने की प्रखंड के सक्षम पदाधिकारियों से मांग की है. मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप पांडेय […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 22, 2015 6:55 PM

धान खरीद को लेकर भाजपा का धरना 25 को चांद (कैमूर). किसानों का धान तैयार है. परंतु, क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान काफी परेशान हैं. किसानों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने क्रय केंद्र खोलने की प्रखंड के सक्षम पदाधिकारियों से मांग की है. मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप पांडेय ने कहा कि 25 दिसंबर तक प्रखंड में धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया तो पार्टी कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पर धरना देंगे.आग लगने से लाखों की धान जल कर राख चांद(कैमूर). बिउरी पंचायत के सीवों गांव में अचानक खलिहान में आग लग जाने से कपिल देव हजाम का पांच एकड़ खेत का धान जल कर खाक हो गया. वहीं, पाड़ी पंचायत के कर्मापुर के बाला सिंह का परेई मौजा में धान के खेत में आग लगने से पांच एकड़ धान जल कर राख हो गया. लोगों के काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.

Next Article

Exit mobile version