24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोहनिया के 44 व कुदरा के 45 पोखरों की होगी बंदोबस्ती

स्थानीय प्रखंड सहित जिले के तीन प्रखंड स्थित पोखरा, तालाब व गड़ही का मत्स्य विभाग द्वारा बंदोबस्ती किया जायेगा. मोहनिया में 44 पोखरा, तो कुदरा में 45 पोखरा की बंदोबस्ती की जायेगी

मोहनिया शहर. स्थानीय प्रखंड सहित जिले के तीन प्रखंड स्थित पोखरा, तालाब व गड़ही का मत्स्य विभाग द्वारा बंदोबस्ती किया जायेगा. मोहनिया में 44 पोखरा, तो कुदरा में 45 पोखरा की बंदोबस्ती की जायेगी, जिसको लेकर जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भभुआ द्वारा पत्र जारी किया गया है. इसमें कहा गया है की कैमूर जिला के मोहनिया, कुदरा व चांद प्रखंड अंतर्गत मत्स्य जीवी सहयोग समिति के साथ वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक हुई बंदोबस्ती के क्रम में समिति की कार्यकारिणी का प्रस्ताव सहित मंत्री के अनुरोध पत्र व बिहार जलकर प्रबंधन अधिनियम 2006 यथा संशोधित 2007, 2010 व 2018 की धारा 7 (xii) के आलोक में वर्ष 2024-25 से क्रमश: 44, 45 व 61 जलकरों की बंदोबस्ती रद्द कर दी गयी है. इसे लेकर प्रखंड के बंदोबस्ती जलकरों की बंदोबस्ती हेतु बिहार मत्स्य जलकर प्रबंधन अधिनियम 2006 यथा संशोधित 2007, 2010 व 2018 के आलोक धारा 7 (ix) व 7 (x) के तहत मोहनिया, कुदरा प्रखंड अंतर्गत बंदोबस्त क्रमशः 44 व 45 जलकरों की बंदोबस्ती सीमित/खुली डाक से वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक की अवधि 01 जुलाई 2024 से 30 जून 2029 (पांच वर्ष) के लिए की जायेगी. बंदोबस्ती उच्चतम डाक वक्ता के साथ की जायेगी. सीमित डाक में भाग लेने वाले प्रखंड के मत्स्य जीवी सहयोग समिति के इच्छुक सदस्य सदस्यता रसीद व आधार कार्ड के साथ भाग लेंगे. खुली डाक में भाग लेने वाले डाक वक्ता आधार कार्ड के साथ डाक में भाग ले सकेंगे. यहां उच्चतम डाक वक्ता द्वारा बोली गयी डाक की राशि डाक समाप्ति के बाद अधिनियम की धारा 8 के तहत जमा करना अनिवार्य होगा. जबकि, डाक में भाग लेने हेतु सुरक्षित जमा की पूरी राशि प्रतिभूति राशि के रूप में जमा करनी होगी. उच्चतम डाक वक्ता की प्रतिभूति राशि, उच्चतम डाक की राशि में समायोजित कर ली जायेगी तथा शेष सभी असफल डाक वक्ता को प्रतिभूति राशि वापस कर दी जायेगी. वहीं, सदस्यता अथवा निवास के संबंध में किसी प्रकार की गलत सूचना दिये जाने पर बिना किसी कारण पृच्छा के बंदोबस्ती रद्द किये जाने का अधिकार अद्योहस्ताक्षरी को सुरक्षित होगा. साथ ही सीमित डाक के लिए निर्धारित पहली तिथि को जिस जलकर का डाक संपन्न हो जायेगा, उस जलकर के लिए अगली निर्धारित तिथि में डाक नहीं होगा. # एक नजर में महत्वपूर्ण जानकारी = निर्धारित सुरक्षित राशि-15000 रुपये से कम सुरक्षित जमा राशि = सीमित डाक तिथि- 13 व 18 सितंबर 2024 = खुली डाक की तिथि- 20, 24, 26 व 28 सितंबर 2024 = खुली डाक का स्थान- जिला मत्स्य कार्यालय = कुदरा प्रखंड के लिए निर्धारित समय-2:30 बजे = मोहनिया प्रखंड के लिए निर्धारित समय-11:30 बजे # क्या कहते हैं पदाधिकारी इस संबंध में जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय रंजन गुप्ता ने बताया कि समिति द्वारा बंदोबस्त किये गये तालाबों की बंदोबस्ती की जायेगी, जिसमे दो तिथि समिति के सदस्य के लिए जारी की गयी है. यदि समिति के लोग भाग नहीं लेते हैं, तो जारी अगली तिथि को आम आदमी भी खुली डाक से तालाब की बंदोबस्ती ले सकते हैं. पांच वर्ष के लिए बंदोबस्ती की जायेगी. कुदरा में 45 पोखरा व मोहनिया में 44 पोखरा की बंदोबस्ती की जानी है. # कुदरा के मत्स्य विभाग को हस्तांतरित राजस्व मत्स्य जलकरों की सूची जलकर /तालाब सुरक्षित जमा राशि बहुआरा भागड 4320 पीपरा आहर 1368 धानडीहा पोखर 1296 धानडीहा पोखर 1296 रघुनंदनपुर आहर 1080 सरिआंव पोखर 1584 बहुआरा गडही 1152 गायघाट टैंक 1224 सोनवरसा गड़ही 1296 घटाव टैंक 5616 घटाव टैंक 1383 वरना भागड़ 2880 अवरैया डीच 1944 घटैया भागड़ 1815 बहेरा भागड़ 4148 घटांव डीच 1728 देवराढ़ भागड़ 4551 करमा पोखर 5472 करमा पोखर 3600 करमा पोखर 5040 करमा भागड़ 5328 पठखौलिया पोखर 2016 पठखौलिया पोखर 2564 भनगाँव पोखर 1944 अहिखलिया पोखर 9720 देवराढ़ पोखर 1368 नसेज पोखर 4176 वजरकोना भागड़ 8453 डिहरा आहर 1800 जहानाबाद गडही 1095 जहानाबाद पोखर 1440 जहानाबाद गडही 576 चडुई पोखर 2175 चडुई पोखर 3888 पंचपोखरी आहर 3168 वीरो आहर 2448 विश्वनाथपुर आहर 1268 कर्णपुर आहर 850 सैदपुर पोखर 1368 भटौली आहर 5688 चौखडा आहर 1008 बरूआर आहर 4320 धनाढ़ी आहर 1512 डेरवा आहर 1368 खेतीवाला करता 1440 # मोहनिया में खुली डाक हेतु 44 जलकरों की सूची जलकर/तालाब सुरक्षित जमा राशि पांडेय डिहरिया पोखर 4320 सुकुल पिपरा गड़ही 5904 मोहनिया स्टेशन रोड़ गड़हा 1440 भोखरी तालाब -1 1872 भोखरी तालाब – 2 576 खूर्द गौरा आहर 720 करमहिरा गड़हा 1008 सकरौली पोखर 7200 पतेलवा पोखर 2880 अघवनिया पोखर 864 राजपुर गड़हा 720 जीतापुर पोखर 2448 लक्ष्मीपुर पोखर 1440 भलुही पोखर 1728 बहदुरा गड़हा 1440 सराय ताल 1440 बेलहरी आहर 1440 बरैथा पोखर 7200 सिया पोखर गड़हा 864 रसुलपुर करमहरी 720 अवारी टेंक 1440 डडवा पोखर 2880 बरेज गड़हा 1440 भुडी टेकारी आहर 3600 बरेज ताल 2880 बेलौडी टेंक 2592 सरियांव गड़ही 864 कुड़ी 2880 अमरपुरा गड़ही 864 बेलोडी गड़ही 4320 देवकली खन्ता 1440 उतरवलीया गड़हा 11520 देवरिया गड़हा 3600 पुसौली गड़ही 1440 पुसौली पोखरी 864 करिगांव गड़ही 1440 अमेठ आहर 1440 गौरा नाला 1440 रसुलपुर करमहरी गड़हा 2160 तिवारी डिहरिया 2160 सराय गड़हा 720 डाख्ला ताल 2160 सरैया गड़ही 1440 कविराजपुर पोखर 1440

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें