प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आगमन को लेकर बैठक पांच को

कटिहार. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी के आगमन की तैयारी को लेकर 05 नवंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं एक बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य पूनम पासवान करेंगी. जिला कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी प्रेम राय ने बताया कि 8 नवंबर को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 4, 2014 11:02 PM

कटिहार. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी के आगमन की तैयारी को लेकर 05 नवंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं एक बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य पूनम पासवान करेंगी. जिला कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी प्रेम राय ने बताया कि 8 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, कटिहार जिला सदस्यता अभियान पर्यवेक्षक प्रेम चंद्र मिश्रा, सुपौल की कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन, बिहार कांग्रेस के नेता ब्रजेश पांडेय, प्रवीण सिंह, पूर्व विधायक मनोज सिंह, कैशर अली खां आदि कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

Next Article

Exit mobile version