पैक्स अध्यक्ष पर लगा मनमानी का आरोप
मनिहारी. मनिहारी प्रखंड के बाघमारा के पैक्स सदस्यों ने पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया है. बाघमारा पैक्स सदस्य गांधी पासवान, मो अजहर, विकास पोद्दार, रीता देवी, किरण देवी, राजेश कुमार साह ने जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी है. पैक्स सदस्यों ने पदाधिकारियों को भेजे पत्र […]
मनिहारी. मनिहारी प्रखंड के बाघमारा के पैक्स सदस्यों ने पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया है. बाघमारा पैक्स सदस्य गांधी पासवान, मो अजहर, विकास पोद्दार, रीता देवी, किरण देवी, राजेश कुमार साह ने जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी है. पैक्स सदस्यों ने पदाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि पैक्स अध्यक्ष ने हम सदस्यों का नाम कोरम पूरा करने के लिए रजिस्टर व कागजात में नाम दर्ज की है. पैक्स सदस्यों ने आशंका व्यक्त की है कि कोरम पूरा करने के लिए जाली हस्ताक्षर भी कर सकते हैं. पैक्स सदस्यों ने मांग की है कि हमलोगों को बिना विश्वास में लिए पैक्स का कोई कार्य आगे नहीं हो. -कहते हैं पैक्स अध्यक्षबाघमारा पैक्स अध्यक्ष रामरूप सिंह ने बताया कि मीटिंग की मौखिक सूचना सदस्यों को दी गयी है. अब तक कोई बैठक नहीं हुई है.