बैंक से नहीं मिली राशि
कदवा . भारतीय स्टेट बैंक शाखा दुर्गागंज द्वारा सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के विभिन्न योजनाओं की राशि निकासी नहीं हो सकी. जिसके कई विद्यालयों में पोशाक राशि का वितरण नहीं हो सका. जिसमें प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर, उच्च विद्यालय दुर्गागंज, मध्य विद्यालय दुर्गागंज, कन्या उच्च विद्यालय कुम्हड़ी आदि में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, मुख्य मंत्री […]
कदवा . भारतीय स्टेट बैंक शाखा दुर्गागंज द्वारा सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के विभिन्न योजनाओं की राशि निकासी नहीं हो सकी. जिसके कई विद्यालयों में पोशाक राशि का वितरण नहीं हो सका. जिसमें प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर, उच्च विद्यालय दुर्गागंज, मध्य विद्यालय दुर्गागंज, कन्या उच्च विद्यालय कुम्हड़ी आदि में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, मुख्य मंत्री साइकिल योजना एवं पोशाक की राशि नहीं मिला पायी. सभी बच्चे विद्यालय से हताश हो, दुखी मन से वापस घर लौट गये. जबकि सोमवार को विद्यालय में उक्त मद में सरकारी आदेशानुसार राशि का वितरण किया जाना निर्धारित था.