profilePicture

भाजपा नेता को मातृ शोक

मनिहारी . भाजपा नेता अभय सिंह की 80 वर्षीय माता तुलोतमा देवी का निधन कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार को हुआ. भाजपा नेता सह पूर्व उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा नेता माता के निधन के पूर्व मेडिकल कॉलेज जाकर हालचाल पूछा था. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भी शोक प्रकट किया है. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 19, 2015 9:03 PM

मनिहारी . भाजपा नेता अभय सिंह की 80 वर्षीय माता तुलोतमा देवी का निधन कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार को हुआ. भाजपा नेता सह पूर्व उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा नेता माता के निधन के पूर्व मेडिकल कॉलेज जाकर हालचाल पूछा था. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भी शोक प्रकट किया है. बक्सर भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने दूरभाष पर भाजपा नेता से बात कर शोक संवेदना प्रकट की है. भाजपा नेता के माता की अंतिम संस्कार गोवागाछी स्थित गंगा तट पर हुआ. जिला बीस सूत्री सदस्य प्रमोद झा, रवींद्र यादव, प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार सुमन, लोजपा युवा नेता अनिल उरांव, लोजपा महिला जिलाध्यक्ष ललिता तिर्की, अधिवक्ता प्रदूमन ओझा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल, नगर अध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश मंडल, भाजपा नेता कैलाश सिंह, डॉ भोला गुप्ता, प्रो विरेंद्र सिंह, अवनी मल्लिक, सुशील यादव, अजय मंडल, शिव कुमार साह गौड़, रामशरण सिंह, प्रदीप नारायण सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.

Next Article

Exit mobile version