profilePicture

सदस्यता अभियान चलाने पर दिया गया बल

* भाजपा महिला मोरचा की बैठक में लिये गये कई निर्णय कटिहार : भाजपा महिला मोरचा जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को एमजी रोड स्थित आनंद भवन में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष रानी मधुलिका भारती ने किया. बैठक से पूर्व कार्यक्रम की विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 7, 2013 3:47 AM

* भाजपा महिला मोरचा की बैठक में लिये गये कई निर्णय

कटिहार : भाजपा महिला मोरचा जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को एमजी रोड स्थित आनंद भवन में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष रानी मधुलिका भारती ने किया. बैठक से पूर्व कार्यक्रम की विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक तारकिशोर प्रसाद एवं पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.

मौके पर विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यह मोरचा कई ऊंचाई को हासिल करेगा. जिला में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति का आगाज करेगी. नारी शक्ति, मातृ शक्ति के रूप में भ्रष्टाचार, अत्याचार एवं महिला सशक्तीकरण को एक नयी दिशा देगी. वही पूर्व विधान पार्षद श्री सिंह ने कहा कि नारी अब अवला नहीं सबला है. राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होनी चाहिए.

महिलाएं अपने घर की तरह पार्टी को भी नये मार्ग दर्शन देती है. जिलाध्यक्ष श्री मति भारती ने मोरचा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये सदस्यता अभियान पर बल देने के अलावे पार्टी की विचारधारा पर आगे की रणनीति तैयार करने की बाते कही.

उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को पार्टी के आला अधिकारी के समक्ष रखा जायेगा. पार्टी ने महिलाओं का जागरूक करने के साथसाथ सशक्तीकरण पर कार्य किया जायेगा. वर्षा कालीन सत्र में भाग लेने सांसद निखिल कुमार चौधरी के संदेश को पढ़कर सुनाया गया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महिला मोरचा का जिला कार्यकारिणी सफल है. मोरचा मधुलिका के नेतृत्व में एक सशक्त, सबल एवं जुझारू संगठन होकर उभरेगी.

बैठक में महिला मोरचा की महामंत्री छाया तिवारी, प्रगति देवी, उपाध्यक्ष रेणु जायसवाल, चंद्रलता देवी, अनुप्रिया देवी, नीतू सिन्हा, विनीता वाधवानी, सुनिता देवी, अनुपम गुप्ता, डोली देवी, साविता शर्मा, अंजु कुमारी, रेणु भारती आदि महिला नेताओं ने अपनेअपने विचार रखा. कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश द्विवेदी की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी.

Next Article

Exit mobile version