नीतीश को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हर्ष
बरारी. बिहार में राजनीतिक स्थिरता आते ही जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को पुन: मुख्यमंत्री पद पर आसीन होते देखने की लालसा बढ़ती गयी. जदयू कार्यकर्ता पुन: मुख्यमंत्री बनने पर खुशी इजहार करते हुए बिहार की जनता सहित प्रखंड वासियों को बधाई दी है. प्रखंड जदयू किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष मतिउर रहमान ने […]
बरारी. बिहार में राजनीतिक स्थिरता आते ही जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को पुन: मुख्यमंत्री पद पर आसीन होते देखने की लालसा बढ़ती गयी. जदयू कार्यकर्ता पुन: मुख्यमंत्री बनने पर खुशी इजहार करते हुए बिहार की जनता सहित प्रखंड वासियों को बधाई दी है. प्रखंड जदयू किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष मतिउर रहमान ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह व नीतीश कुमार को साधुवाद दिया. जदयू जिला नगर उपाध्यक्ष महेश सिंह व जदयू जिला नगर महासचिव चंद्रमोहन सिंह ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया.