रामनवमी में होगा यज्ञ का आयोजन

मनसाही. सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर मनसाही हाट में आगामी रामनवमी के मौके पर 48 प्रहर अखंड हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. यज्ञ आयोजन के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं की बैठक के दौरान आयोजक मंडल के पदाधिकारियों समेत कमेटी सदस्यों का चयन किया गया. इसके लिए साहेबनगर मुखिया रमेश पासवान को अध्यक्ष, राजेंद्र मंडल को सचिव […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 17, 2015 10:03 PM

मनसाही. सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर मनसाही हाट में आगामी रामनवमी के मौके पर 48 प्रहर अखंड हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. यज्ञ आयोजन के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं की बैठक के दौरान आयोजक मंडल के पदाधिकारियों समेत कमेटी सदस्यों का चयन किया गया. इसके लिए साहेबनगर मुखिया रमेश पासवान को अध्यक्ष, राजेंद्र मंडल को सचिव एवं गणेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है. आयोजन समिति द्वारा यज्ञ के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है.

Next Article

Exit mobile version