नगर अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई

अमदाबाद. जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा राज कुमार गुप्ता को जदयू नगर जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर अमदाबाद प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजू साह उर्फ राजकुमार साह ने कहा कि राज कुमार गुप्ता जदयू का वरिष्ठ नेता हैं. श्री […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 29, 2015 9:03 PM

अमदाबाद. जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा राज कुमार गुप्ता को जदयू नगर जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर अमदाबाद प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजू साह उर्फ राजकुमार साह ने कहा कि राज कुमार गुप्ता जदयू का वरिष्ठ नेता हैं. श्री गुप्ता को जदयू का नगर जिला अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी के संगठन में मजबूती मिलेगी. साथ ही पार्टी का जनाधार बढ़ेगा. राजू साह, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शेख शफीकुल, महिला सेल की प्रखंड अध्यक्ष अख्तरी बेगम, बिलालुद्दीन रिजवी सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने श्री गुप्ता को नगर जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है. साथ ही जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को साधुवाद दिया है.

Next Article

Exit mobile version