लोजपा कार्यकर्ता का सम्मेलन आज

मनिहारी. लोजपा की ओर से मनिहारी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 18 अप्रैल को अग्रसेन भवन में होगा. लोजपा जिलाध्यक्ष मो जाहिद ने बताया कि मनिहारी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में खगडि़या सांसद महबूब अली कैसर व लोजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अहमद अशफाक करीम भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि विधानसभा के तीनों प्रखंड मनिहारी, मनसाही […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 17, 2015 7:04 PM

मनिहारी. लोजपा की ओर से मनिहारी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 18 अप्रैल को अग्रसेन भवन में होगा. लोजपा जिलाध्यक्ष मो जाहिद ने बताया कि मनिहारी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में खगडि़या सांसद महबूब अली कैसर व लोजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अहमद अशफाक करीम भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि विधानसभा के तीनों प्रखंड मनिहारी, मनसाही व अमदाबाद से लोजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंचेंगे. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके अलावा जिला से भी वरिष्ठ लोजपा नेता व कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोजपा नेता सह मनिहारी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी चंपई किस्कू, दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष युगल पासवान, प्रीतम पासवान, भोला पासवान, रूपेश पासवान आदि जुटे हुए थे.

Next Article

Exit mobile version