घर घर पहुंच रहे हंै जदयू कार्यकर्ता

फोटो- 5 कै प्सन दस्तक देते जदयू कार्यकर्ता कटिहार . जदयू के घर तक दस्तक कार्यक्रम शहर के विभिन्न वार्डों में गुरुवार को संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में जिला नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सूरज प्रकाश राय, जदयू जिला महासचिव सह निगम पार्षद के संयुक्त रूप शामिल थे. कार्यक्रम को लेकर शहर के डेहरिया, ड्राइवर टोला, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 9, 2015 7:06 PM

फोटो- 5 कै प्सन दस्तक देते जदयू कार्यकर्ता कटिहार . जदयू के घर तक दस्तक कार्यक्रम शहर के विभिन्न वार्डों में गुरुवार को संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में जिला नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सूरज प्रकाश राय, जदयू जिला महासचिव सह निगम पार्षद के संयुक्त रूप शामिल थे. कार्यक्रम को लेकर शहर के डेहरिया, ड्राइवर टोला, लालकोठी, दुर्गास्थान, बिनोदपुर, बनिया टोला, अमला टोला आदि स्थानों में कार्यक्रम चलाया गया. जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से घर तक दस्तक कार्यक्रम का स्टिकर अपने दरवाजे पर लगाया. लोगों ने नीतीश कुमार के शासनकाल को मंगल राज कहा. जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मो हबीर्बूर रहमान, श्याम सुंदर चौधरी, शंभू प्रसाद, आनंदी मंडल, मो फिरोज, मनोज यादव, डॉ नरेश झा, संजय राय सहित अवधेश सिंह, अशोक कुमार शर्मा, अरविंद मालाकार, अवधेश कुशवाहा, अनिल सिंह, कृष्ण कोहन मंडल, आरती देवी, मो फैजान, मो सुलेमान, दिलीप राम, राधा देवी आदि जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा घर दस्तक दिया गया.

Next Article

Exit mobile version