अग्निपीड़तों के बीच सहायता राशि वितरित
अग्निपीड़तों के बीच सहायता राशि वितरित अमदाबाद. प्रखंड के बबलाबन्ना गांव के अग्निपीड़ितों के बीच गुरुवार को सहायता राशि का वितरण किया गया. पीड़ित परिवार मो नाजीर आलम, सोयुब अली, रफीक आलम, उसमान अली, खैरूल आलम आदि लोगों को अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने राशि दिया. एसडीओ श्री सिंह ने कहा कि अग्निपीड़ितों को […]
अग्निपीड़तों के बीच सहायता राशि वितरित अमदाबाद. प्रखंड के बबलाबन्ना गांव के अग्निपीड़ितों के बीच गुरुवार को सहायता राशि का वितरण किया गया. पीड़ित परिवार मो नाजीर आलम, सोयुब अली, रफीक आलम, उसमान अली, खैरूल आलम आदि लोगों को अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने राशि दिया. एसडीओ श्री सिंह ने कहा कि अग्निपीड़ितों को पर परिवार 6800 रुपया करके दिया गया. वहीं अंचल पदाधिकारी कुमार रवींद्र नाथ ने बताया कि पोलिथिन कम रहने के कारण शुक्रवार को वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कुल 42 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच सहायता राशि का वितरण किया गया. मौके पर राजस्व कर्मी मो मोहित आलम, सीआइ विजय कुमार सिंह, मुखिया मजहरूल हक, मुनसाफिर आलम, पैक्स अध्यक्ष निरंजन यादव आदि लोग मौजूद थे.