मुख्तार के अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई

मुख्तार के अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई प्रतिनिधि, मनसाही. राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं जिलाध्यक्ष प्रेम राय द्वारा प्रखंड के युवा नेता मो मुख्तार को पुन: अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने मो मुख्तार को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 14, 2016 6:41 PM

मुख्तार के अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई प्रतिनिधि, मनसाही. राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं जिलाध्यक्ष प्रेम राय द्वारा प्रखंड के युवा नेता मो मुख्तार को पुन: अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने मो मुख्तार को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष समेत निर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है. श्री मुख्तार के अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पार्टी जनों मो मंसूर, नजरूल हक, जाकिर हुसैन, मो शकूर, मो खलील, सपाकश अली आदि दर्जनों लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी. श्री मुख्तार ने इस मौके पर कहा कि वे संगठन को मजबूत करो एवं जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए सतत कार्य करेंगे.

Next Article

Exit mobile version