छात्रों को मिलेगी विदेशी भाषाओं के उच्चारण की जानकारी

खगडि़या. कोसी महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को अब अत्याधुनिक लैब में विदेशी भाषाओं के उच्चारण की जानकारी दी जायेगी. लेंग्वेज लैब के समन्वयक डॉ तोसिफ मोहसीन ने बताया कि लेंग्वेज लैब में विदेशी भाषाओं के उच्चारण के साथ-साथ सुनने, लिखने व पढ़ने की जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि छात्रों को तर्क के साथ […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 8, 2015 9:05 PM

खगडि़या. कोसी महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को अब अत्याधुनिक लैब में विदेशी भाषाओं के उच्चारण की जानकारी दी जायेगी. लेंग्वेज लैब के समन्वयक डॉ तोसिफ मोहसीन ने बताया कि लेंग्वेज लैब में विदेशी भाषाओं के उच्चारण के साथ-साथ सुनने, लिखने व पढ़ने की जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि छात्रों को तर्क के साथ बोलने की कला सिखायी जायेगी. समन्वयक ने बताया कि मानव संसाधन विभाग द्वारा लैब के लिए 20 लाख रुपये दिये गये थे.

Next Article

Exit mobile version