मृतक के नाम पर नौकरी कर रहा शिक्षक फरार
किशनगंज : फर्जीवाड़ा कर दूसरे व्यक्ति के नाम व उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर पंचायत शिक्षक के पद पर नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है़ मामले के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2007 में पंचायत शिक्षक के रूप में महीनगांव पंचायत में प्राथमिक विद्यालय देहरा में नियोजित हुए कृष्ण […]
किशनगंज : फर्जीवाड़ा कर दूसरे व्यक्ति के नाम व उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर पंचायत शिक्षक के पद पर नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है़ मामले के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2007 में पंचायत शिक्षक के रूप में महीनगांव पंचायत में प्राथमिक विद्यालय देहरा में नियोजित हुए कृष्ण देव मंडल पिता शिबू मंडल का असली नाम कामता प्रसाद कौशिक और पिता का नाम राम बहादुर सिंह है़
कामता प्रसाद कौशिक मूल रूप से कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के पुराना सीमापुर का निवासी है़ कामता प्रसाद कौशिक जिस कृष्ण देव मंडल के नाम व उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर पंचायत शिक्षक में नियोजित हुए है वह भी उसी गांव का ही रहने वाले थे. मृतक कृष्ण कुमार मंडल की भी कटिहार में ट्रेंड शिक्षक 34 हजार ग्रेड पे पर नियुक्ति हुई थी. उसी कृष्ण देव मंडल पिता शिबू मंडल के नाम पर कामता प्रसाद कौशिक पिता राम बहादुर सिंह ने अपना नियोजन करवा लिया़ हालांकि 26 अगस्त 2015 को असली कृष्ण देव मंडल की मृत्यु हो गयी़ असली कृष्ण देव मंडल की मृत्यु के बाद कामता प्रसाद कौशिक और निश्चिंत हो गया कि उसका फर्जीवाड़ा अब कभी उजागार नहीं हो सकता है़