सड़क दुर्घटना में तीन घायल

सड़क दुर्घटना में तीन घायल चकाई . चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बेजा गांव के समीप एक मारूती कार के असंतुलित होकर गड्ढा में गिर जाने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त वाहन पर सवार सुरेंद्र प्रसाद,शिव रूद्र कुमार तथा अरूण कुमार झा रांची से […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 30, 2015 7:05 PM

सड़क दुर्घटना में तीन घायल चकाई . चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बेजा गांव के समीप एक मारूती कार के असंतुलित होकर गड्ढा में गिर जाने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त वाहन पर सवार सुरेंद्र प्रसाद,शिव रूद्र कुमार तथा अरूण कुमार झा रांची से भागलपुर जा रहे थे.इसी दौरान वाहन उक्त स्थल पर असंतुलित हो कर गिर पड़ा. मौके पर पहंुची पुलिस सभी घायल को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल तीनों व्यक्ति को बेहतर इलाज हेतु देवघर भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारूती वाहन का नंबर बी आर 14 डी 3259 है.

Next Article

Exit mobile version