नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी भासो सिंह

नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी भासो सिंहफोटो संख्या:05-स्वतंत्रता सेनानी के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देते पुलिस के जवान मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई निवासी स्वतंत्रता सेनानी भासो सिंह का शुक्रवार की दोपहर निधन हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही अंतिम दर्शनों के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. 1930 में असहयोग आंदोलन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 2, 2016 6:37 PM

नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी भासो सिंहफोटो संख्या:05-स्वतंत्रता सेनानी के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देते पुलिस के जवान मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई निवासी स्वतंत्रता सेनानी भासो सिंह का शुक्रवार की दोपहर निधन हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही अंतिम दर्शनों के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. 1930 में असहयोग आंदोलन के दौरान स्व विंदेश्वरी सिंह के नेतृत्व में विदेशी वस्त्र जलाने के आरोप में वे जेल गये थे. पुन: 1932 में अफीम की दुकान पर धरना देने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया. 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के क्रम में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये. महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हुए ग्रामीण बमबम सिंह ने उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत बताया. उनका दाह संस्कार मरांची स्थित श्मशान में किया गया. पुत्र कार्यानंद सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी.