800 लीटर केरोसिन के साथ एक गिरफ्तार

केरोसिन तेल से दालमिल का जेनरेटर चलाता था अभियुक्त कवैया थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी मार्ग स्थित दालमिल से बरामद किया गया केरोसिन तेल लखीसराय : कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी अरुण कुमार व कवैया थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कवैया थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 21, 2016 6:06 AM

केरोसिन तेल से दालमिल का जेनरेटर चलाता था अभियुक्त

कवैया थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी मार्ग स्थित दालमिल से बरामद किया गया केरोसिन तेल
लखीसराय : कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी अरुण कुमार व कवैया थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कवैया थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी रोड में संचालित एक दालमिल में छापेमारी कर वहां अवैध रूप से 7 डिब्बों में रखी 800 लीटर केरोसिन तेल के साथ दालमिल मालिक अशोक साव को गिरफ्तार किया. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी अशोक साव है जो
महात्मा गांधी रोड में किराये पर जगह लेकर दालमिल चलाता है़ उन्होंने बताया कि अशोक साव ने किसी शंकर साव नाम के डीलर से केरोसिन तेल खरीद कर उससे अपने मिल का जेनेरेटर चलाने का काम करते हैं. बुधवार को मिल में 800 लीटर केरोसिन तेल होने की सूचना के बाद छापेमारी की गई़ उन्होंने बताया कि अभियुक्त को तेल उपलब्ध कराने वाले डीलर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसपर कार्रवाई की जायेगी़

Next Article

Exit mobile version