!['तैयार हूं..'किडनी दान करने से ठीक पहले पिता लालू यादव संग रोहिणी की तस्वीरें जारी, पढ़ें ट्वीट.. 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/b153a4b7-c40b-4cee-9b76-4f4f13ac8206/rohini1.jpg)
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी दे रही हैं. सिंगापुर में आज पिता-पुत्री दोनों का ऑपरेशन हो रहा है.
!['तैयार हूं..'किडनी दान करने से ठीक पहले पिता लालू यादव संग रोहिणी की तस्वीरें जारी, पढ़ें ट्वीट.. 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/05531dbe-60ae-40d5-b7c6-259f2cb9f59f/rohini_news.jpg)
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के साथ अस्पताल से फोटो जारी किये हैं. उन्होंने भावुक कर देने वाला एक ट्वीट भी किया है. जिसमें लिखा है कि वो रॉक करने के लिए तैयार हैं. सबसे दुआ की भी अपील की है.
!['तैयार हूं..'किडनी दान करने से ठीक पहले पिता लालू यादव संग रोहिणी की तस्वीरें जारी, पढ़ें ट्वीट.. 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/53c9ec56-a22f-4f8d-84aa-457c945ca37d/rohini2.jpg)
लालू यादव का पूरा परिवार सिंगापुर में अभी है. जहां लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी का ऑपरेशन होना है. रोहिणी ही अपने पिता को किडनी दान कर रही हैं. बता दें कि रोहिणी लालू यादव की दूसरी संतान हैं और सिंगापुर में ही अपने पति व परिवार के साथ रहती हैं.
Ready to rock and roll ✌️
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 5, 2022
Wish me a good luck 🤞 pic.twitter.com/R5AOmFMW0E
!['तैयार हूं..'किडनी दान करने से ठीक पहले पिता लालू यादव संग रोहिणी की तस्वीरें जारी, पढ़ें ट्वीट.. 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/131b794f-4db6-4527-9a34-3852c43ce3bd/rohini4.jpg)
लालू यादव और उनकी पुत्री रोहिणी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया और सोमवार को ही किडनी ट्रांसप्लांट की जा रही है. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथे अस्पताल में लालू यादव की सर्जरी हो रही है.
!['तैयार हूं..'किडनी दान करने से ठीक पहले पिता लालू यादव संग रोहिणी की तस्वीरें जारी, पढ़ें ट्वीट.. 5 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/ca60179b-4b3a-48b0-9a0e-4398d2a76617/rohini5.jpg)
लालू यादव के इलाज के लिए उनका पूरा परिवार सिंगापुर पहुंचा है. राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटा तेजस्वी यादव, पूर्व विधायक भोला यादव समेत कई शुभचिंतक उनके लिए सिंगापुर पहुंच चुके हैं.