जदयू कार्यकर्ता की बैठक

प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड जनता दलयू कार्यकर्ताओं का बैठक जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय की अध्यक्षता में की गयी. बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, जिला महा सचिव महेंद्र पटेल, महिला जिलाध्यक्ष मीणा देवी एवं राज्य संगठन प्रभारी गरीब दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री नीतीश कुमार आगामी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 19, 2014 8:03 PM

प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड जनता दलयू कार्यकर्ताओं का बैठक जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय की अध्यक्षता में की गयी. बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, जिला महा सचिव महेंद्र पटेल, महिला जिलाध्यक्ष मीणा देवी एवं राज्य संगठन प्रभारी गरीब दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री नीतीश कुमार आगामी दिसंबर में आयोजित संपर्क यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें. इसके लिए कार्यकर्ता सजग हो. वहीं उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि जदयू में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाय एवं सगठन को मजबूत किया जाया. वहीं उन लोगों ने कहा कि जो लोग दल विरोधी कारी में संगलग्न है उनका सूची 15 दिनों के अंदर प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा बना कर संगठन मंत्री को सौंपा जाय. जिससे दल विरोधी काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि हर पंचायत से दस दस कार्यकर्ताओं का सूची भी बना कर प्रखंड अध्यक्ष संगठन के बदले पदाधिकारी अविलंब दें. बैठक के दौरान पूर्व जिला परिषद अमरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, नीरज ऋषिदेव, चंदन कुमार चौधरी, दु्रव राम, मणि मंडल, मनीष कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, बनारसी मंडल, मो जाकिर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.